प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का संकलन। यह डेली राउंडअप आपको UPSC, SSC, बैंकिंग और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में मदद करेगा।
आज का सुविचार
“जो कुछ आपके पास है, और आप जहां हैं, उसी के साथ आप जो कर सकते हैं, वह करें।”
करेंट अफेयर्स (Multiple Choice Q & A)
1. Which is the sixth Nilgiri-class frigate of Project 17A that was recently handed over to the Indian Navy?
प्रोजेक्ट 17A के तहत भारतीय नौसेना को हाल ही में सौंपा गया छठा नीलगिरि-श्रेणी का युद्धपोत (फ्रिगेट) कौन सा है?
Answer: INS Mahendragiri (built by Mazagon Dock Shipbuilders Limited) / आईएनएस महेंद्रगिरि (मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित)
2. Where has India’s first Multi-Lane Free Flow (MLFF) barrier-less tolling system been launched?
भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-मुक्त टोलिंग सिस्टम कहाँ शुरू किया गया है?
Answer: Choryasi Toll Plaza, NH-48 (Surat-Bharuch section, Gujarat) / चौरियासी टोल प्लाजा, NH-48 (सूरत-भरूच खंड, गुजरात)
3. Which state government has launched India’s first specialised digital grievance redressal mechanism named IPGRS for platform-based gig workers?
किस राज्य सरकार ने प्लेटफॉर्म-आधारित गिग श्रमिकों के लिए भारत का पहला विशेष डिजिटल शिकायत निवारण तंत्र IPGRS लॉन्च किया है?
Answer: Karnataka / कर्नाटक
4. What is the name of the official water mascot unveiled by the Delhi Government under the Catch the Rain 2026 campaign?
दिल्ली सरकार द्वारा कैच द रेन 2026 अभियान के तहत अनावरण किए गए आधिकारिक जल शुभंकर (mascot) का नाम क्या है?
Answer: Neera / नीरा
5. The recently inaugurated ‘Missing Link’ project, which features the world’s widest underground tunnels and India’s tallest cable-stayed bridge, is located on which expressway?
हाल ही में उद्घाटित ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना, जिसमें दुनिया की सबसे चौड़ी भूमिगत सुरंगें और भारत का सबसे ऊंचा केबल-स्टे ब्रिज शामिल है, किस एक्सप्रेसवे पर स्थित है?
Answer: Mumbai-Pune Expressway / मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे
6. At which location was a 14-day exhibition of the sacred relics of Lord Buddha recently organized on the occasion of Buddha Purnima 2026?
हाल ही में किस स्थान पर बुद्ध पूर्णिमा 2026 के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की 14-दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया?
Answer: Ladakh (Tivetsal, Leh) / लद्दाख (तिवेत्सल, लेह)
7. With which country did India recently sign a Free Trade Agreement (FTA) involving a binding $20-billion FDI commitment over the next 15 years?
भारत ने हाल ही में किस देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) किया है, जिसमें अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर की बाध्यकारी FDI प्रतिबद्धता शामिल है?
Answer: New Zealand / न्यूजीलैंड
8. Who has been appointed as the new Deputy Governor of the Reserve Bank of India (RBI)?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Answer: Rohit Jain / रोहित जैन
9. Which agency recently conducted a nationwide test of the Cell Broadcast Alert System?
हाल ही में किस एजेंसी ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का राष्ट्रव्यापी परीक्षण किया?
Answer: National Disaster Management Authority (NDMA) / राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
10. The Korowai tribe, which has recently been in the news, is an indigenous group primarily located in which region?
हाल ही में खबरों में रही कोरोवई जनजाति मुख्य रूप से किस क्षेत्र में स्थित एक स्वदेशी समूह है?
Answer: Papua, Indonesia / पापुआ, इंडोनेशिया
11. Who has recently assumed charge as the new Secretary of the Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises (MSME)?
हाल ही में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के नए सचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
Answer: Bharat Khera / भरत खेड़ा
12. Mount Dukono volcano, which recently erupted, is located in which country?
माउंट डुकॉनो ज्वालामुखी जिसमें हाल ही में विस्फोट हुआ है यह किस देश में स्थित है?
Answer: Indonesia / इंडोनेशिया
13. Who has recently assumed charge as the Controller General of Defence Accounts (CGDA)?
हाल ही में किसे रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के रूप में कार्यभार संभाला है?
Answer: Anugraha Narayana Das / अनुग्रह नारायण दास
14 . Which state/Union Territory government has recently decided to declare leprosy a notifiable disease under the Epidemic Diseases Act?
हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने महामारी रोग अधिनियम के तहत कुष्ठ रोग को अधिसूचित बीमारी घोषित करने का निर्णय लिया है?
Answer: Delhi / दिल्ली
15. Who has recently been appointed as the Festival Director for India’s 57th International Film Festival (IFFI), scheduled to be held in 2026?
हाल ही में किसे 2026 में होने वाले भारत के 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के लिए फेस्टिवल डायरेक्टर (महोत्सव निदेशक) नियुक्त किया गया है?
Answer: Ashutosh Gowariker / आशुतोष गोवारिकर
Static GK MCQ
16. In which year was the International Film Festival (IFFI) established?
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की स्थापना किस वर्ष की गयी थी ?
Answer: 1952
17. Which article of the Indian Constitution provides for the CAG?
भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद CAG का प्रावधान करता है?
Answer: Article 148 / अनुच्छेद 148
18. The Disaster Management Act, which led to the statutory creation of NDMA, was enacted in which year?
आपदा प्रबंधन अधिनियम, जिसके कारण NDMA की वैधानिक स्थापना हुई, किस वर्ष पारित किया गया था?
Answer: 2005
19. The appointment of the RBI Deputy Governor is finalized by the Appointments Committee of the Cabinet (ACC). Who is the chairman of this committee?
RBI के डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा अंतिम रूप दिया जाता है। इस समिति के अध्यक्ष कौन होते हैं?
Answer: Prime Minister / प्रधानमंत्री
20. Who is the ex-officio Chairperson of the National Disaster Management Authority (NDMA)?
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के पदेन अध्यक्ष कौन होते हैं?
Answer: Prime Minister of India / भारत के प्रधानमंत्री
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1: आईएनएस महेंद्रगिरि का निर्माण किसके द्वारा किया गया है?
A1: आईएनएस महेंद्रगिरि का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा किया गया है।
Q2: भारत का पहला बैरियर-मुक्त टोलिंग सिस्टम कहाँ स्थित है?
A2: यह गुजरात के चौरियासी टोल प्लाजा (NH-48) पर स्थित है।
Q3: 57वें IFFI 2026 के महोत्सव निदेशक कौन हैं?
A3: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर को इसका निदेशक नियुक्त किया गया है।
Q4: कोरोवई जनजाति किस देश से संबंधित है?
A4: कोरोवई जनजाति पापुआ, इंडोनेशिया के मूल निवासी हैं।

